कवर्धा
पंडरिया में महिला चौपाटी का लोकार्पण, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मंच** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

पंडरिया में महिला चौपाटी का लोकार्पण, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मंच**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में 30 लाख 93 हजार रुपये की लागत से निर्मित महिला चौपाटी का लोकार्पण किया। इस पहल से महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे।
महिला चौपाटी में विभिन्न खाद्य सामग्री एवं अन्य व्यवसायों के माध्यम से आजीविका के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



