कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर कबीरधाम में उठी बड़ी मांग

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर कबीरधाम में उठी बड़ी मांग
कवर्धा**स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संस्था ने कहा कि आजादी के 77 वर्षों बाद देश में स्वतंत्रता सेनानी तो लगभग नहीं बचे, लेकिन उनके परिवार आज भी सम्मान और अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
संस्था ने मांग की है कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सरकारी नौकरी में 5% आरक्षण, मुफ्त रेल-बस एवं चिकित्सा सुविधा, पेंशन योजना, करों से छूट, निःशुल्क भूमि, राष्ट्रीय परिवार का दर्जा तथा प्रत्येक जिले में संगठन भवन जैसी सुविधाएं दी जाएं।
इसके साथ ही स्कूलों के पाठ्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन परिचय शामिल करने, जिला स्तर पर सम्मानित करने तथा 2027 की जनगणना में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए अलग कॉलम बनाए जाने की भी मांग रखी गई।
संस्था का कहना है कि जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से — डॉ. नरेश कुमार यदु (अध्यक्ष),
एस.एस. जैन (उपाध्यक्ष),
महेश महोबिया (कोषाध्यक्ष),
नरोत्तम महोबिया (सचिव)
एवं सियाराम महोबिया (सह सचिव) शामिल रहे।


