देश

नक्सली हथियार छोड़ें, संविधान में भरोसा जताएं, तभी होगी बात : भूपेश बघेल

कोरबा : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों से बातचीत तभी होगी, जब नक्सली हथियार छोड़ें.

उल्लेखनीय  है कि समाचार पत्रों के अनुसार  नक्सली कमांडर विकास नक्सलियों कि ओर से  सरकार के साथ बातचीत करना चाहते हैं. बशर्ते कि सरकार अर्धसैनिक बलों को बस्तर से हटाए या सीज़फआयर करे.

नक्सलियों के इस बयान पर भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कोरबा में पत्रकारों से चर्चा में कहा है कि नक्सलियों ने जो पर्चे फेंके हैं. उसकी पहले तस्दीक की जाएगी.  उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बातचीत के लिए भारत के संविधान में विश्वास करना होगा.

Spread the love

Related Articles

Back to top button