देशधमतरी

19 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

धमतरी: जिले के विकासखंड मगरलोड की ग्राम भोथीडीह निवासी किसान राकेश सिन्हा की लिखित शिकायत पर मगरलोड पुलिस ने अवैध रूप से 19 नग मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

शिकायतकर्ता किसान के मुताबिक तीन लोग मवेशियों को मारते पीटते ग्राम भोथीडीह तरफ से ले जा रहा थे. उनसे किसानों द्वारा पूछने पर गोलमोल जवाब देने पर मगरलोड पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर उनसे मवेशियों को दस्तावेज मंगवाए लेकिन वो नहीं दे सके. जिसके बाद पुलिस डम्मन साहू, चमरू राम, मनोज कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मवेशियों को सुरक्षित पांडुका सिरकट्टी गौशाला में रखा गया है.

Spread the love

Related Articles

Back to top button