देशराजनीती

अम्बेडकरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद का पर्चा ख़ारिज

नई दिल्ली :लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. अम्बेडकरनगर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेद सिंह निषाद का पर्चा स्क्रूटनी के बाद ख़ारिज कर दिया गया है.  उनके नामांकन पत्र में कमी पाए जाने के कारण पर्चा खारिज हुआ है.

पर्चा खारिज होने के बाद कलेक्ट्रेट से अपने समर्थकों के साथ उम्मेद सिंह निषाद चुपचाप निकल गए. उन्होंने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया. अब अम्बेडकरनगर में सीढ़ी टक्कर बीजेपी और गठबंधन के बीच है. बता दें अम्बेडकरनगर में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है.

उम्मेद सिंह निषाद बुंदेलखंड के बीहड़ों की रानी कुख्यात डकैत फूलन देवी के पति हैं. फूलन देवी की मौत के बाद उनके पति उम्मेद निषाद को पत्नी की सियासी विरासत को बचाने के लिए मैदान में उतरे थे. उम्मेद निषाद को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बना कर जिले की राजनीति में नया समीकरण बना दिया था. लेकिन उनका पर्चा खारिज होने की वजह से अब वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

Spread the love

Related Articles

Back to top button