देश

कांग्रेस ने हमेशा हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाया है : इक़बाल अंसारी

नईदिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर का मामला  सुप्रीम कोर्ट में यह केस चल रहा है. इसी बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार इक़बाल अंसारी ने प्रियंका के दौरे पर कहा है कि “वह अयोध्या आये, दिया जलाए और चले जाये.” यही नहीं इक़बाल अंसारी ने यह भी कहा कि “कांग्रेस ने दशकों तक अयोध्या में हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाया है, कांग्रेस हमेशा से मुसलमान और हिंदुओं के बीच नफरत फैलती रही है.”

अयोध्या के विकास के बारे में बात करने पर इक़बाल अंसारी ने कहा कि “अयोध्या में कांग्रेस ने कभी विकास नहीं किया. प्रधानमंत्री मोदी और राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से अयोध्या में विकास कार्य शुरू हुए हैं. राज्य और केंद्र सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए भरपूर कार्य किये हैं.”

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button