कवर्धा : लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान दलों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों के प्रक्रियाओं तथा सीटॉप्स मोबाईल एप्लीकेशन के संबंध में चार, पांच, सात एवं आठ अप्रैल को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शासकीय नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं स्वामी करपात्री जी उच्चतर माध्यमिक शाला में दी जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने मतदान दलों को ईव्हीएम, वीवीपैट एवं सीटॉप्स के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिये 21 मास्टर ट्रेनर्स और तकनीकी सहायता के लिए 42 अधिकारियों- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी में लगाया गया है, उनकी उपस्थिति प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग प्रमुखों को अलग से परिपत्र जारी किया है।
Related Articles
डी.पी. जोशी बने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार के छत्तीसगढ़ स्टेट लीगल एडवाइजर
June 17, 2023
Check Also
Close


