बाईक रैली का महिला समूह, स्कूली बच्चें और ग्रामीणों ने किया स्वागत

ग्रामीणों को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया

कवर्धा : राजनगांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कबीरधाम जिले के कवर्धा जनपद पंचायत द्वारा लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोटर साईकिल का आयोजन किया गया। बाईक रैली के माध्यम से लगभग 15 किलोमीटर का सफर करते हुए आठ से दस ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से संपर्क किया गया। कवर्धा जनपद मोटरसाईकिल निकाली गई। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पन्नालाल धु्रुर्वे की अगुवाही में निकाली गई। यह मोटर साइकिल रैली कवर्धा से ग्राम पंचायत छिरहा, लिमो, धमकी, बम्हनी, बंदौरा, छिरौनी, कोसमंदा, इंदौरी हुए धरमपुरा पहुची। धरमपुरा में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान में मोटर साईकिल रैली का विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुंदन कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अभियान में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित समस्त अधिकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर का मतदान करने का संकल्प भी लिया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस बाईक रैली का सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं और स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं को शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने और अपने अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। वहीं स्कूली बच्चों को उनके माता-पिता, दादा-दादी के अलावा पड़ोसियों को आगामी 18 अप्रैल 2019 को मतदान दिवस के दिन मतदान करने के लिए मतदान केन्द्रों में भेजनें के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। मोटर साईकिल रैली में संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव, रोजगार सचिव, आवास मित्र, करापोपण अधिकारी, सहायक ग्रामीण विस्तार अधिकारी सहित अन्य ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कबीरधाम जिले में शत-प्रतिशत मतदान-लक्ष्य कबीरधाम और चल कबीरधाम मतदान करेबर के संदेश को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने के लिए जिले के सभी 461 ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। पंडरिया के आदिवासी बाहूल्य ग्राम पंचायत अंधियार खोर में मतदाता जागरूकता रैली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा कवर्धा नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट कालोनी में भी मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
Spread the love

You missed