कवर्धादेश

तेज धूप और गर्मी को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय में परिवर्तन 

कवर्धा : तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव नहीं पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के संचालन समय एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2019 तक प्रातः 7.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यो को परिपत्र जारी कर दिया गया है।
Spread the love

Related Articles

Back to top button