तिल्दा,कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *लखना में जनसुनवाई का आयोजन साकरा में किया गया, लोगों ने एकजुट होकर किया विरोध*
तिल्दा,कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*लखना में जनसुनवाई का आयोजन साकरा में किया गया, लोगों ने एकजुट होकर किया विरोध*
तिल्दा ब्लॉक स्थित ग्राम लखना में माँ बेरिवाली स्टील एंड पॉवर लिमिटेड का जनसुनवाई 20 जून को साकरा भाठा में किया गया, जिसका लखना वासियों ने जोरदार और एकतरफा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने कंपनी लगाने के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
*विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए लोग*
राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम और रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष, तिल्दा तहसील अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री जुड़ावन साहू, गोविंद राम कुँवर दादर, उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी, ग्राम अध्यक्ष दारा सिंह, मुस्लिम मंच के तहसील अध्यक्ष सब्बिर अहमद खान, ग्राम अध्यक्ष जनक लाल जोशी, जिला महामंत्री व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ तखत राम साहू, जिला महामंत्री एवं सरपंच प्रतिनिधि कृष्णा कांत साहू, मंदिर समिति लखना के अध्यक्ष पूर्व सरपंच भरत साहू सहित सैकड़ों महिला और पुरुष ने विरोध दर्ज कराया।
*प्रदेश महासचिव का वादा*
प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष रायपुर दास जी साहू ने वादा किया है कि कंपनी लगाने नहीं देंगे और पुरा संगठन ग्राम लखना वासियों के साथ कम्पनी के विरोध में हमेशा कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।



