: 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ में लग सकती हैं आचार संहिता ! अंतिम चरण में है निकाय चुनाव की प्रकिया.. बुधवार को हो सकता हैं तारीखों का ऐलान.. : रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीख को लेकर कुछ महीनों से राजनीति गलियारों से लेकर आम जन मानस में भी कौतूहल हैं। दिसंबर तक में चुनाव प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में पूरी की जानी है। इसमें 40 दिन से भी कम का समय बचा है अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही तारीखों का ऐलान हो सकता है और आचार संहिता लागू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को राज्य में आचार संहिता लग सकती हैं। निर्वाचन आयुक्त संभागों में तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने रायपुर संभाग के अफसरों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक किया। रविवार, सोमवार और मंगलवार को वे दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग की तैयारियों को जायजा लेंगे। उसके बाद संभव है कि बुधवार तक निकाय चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी। Spread the love Post navigation *21 साल गुजर गया पर अब भी है शिक्षकों की मांग अधूरी,1 नवम्बर को पूरी करे हमारी मांग सरकार* नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कवर्धा,धनेश पाटीला को मिली जिम्मेदारी, देखिये पूरी सूची…