: मुख्यमंत्री भूपेश ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों आवंटित किए 25-25 लाख रूपए भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है। Spread the love Post navigation गृह विभाग ने एडिशनल एसपी का किया तबादला, भेजा दंतेवाड़ा 15 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान