रायपुर : बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद- मुख्यमंत्री** जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से रहेगी जारी – मुख्यमंत्री श्री साय** बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश** विचलित होकर कायराना हरकतों को दे रहे हैं अंजाम**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ रायपुर, 6 जनवरी कबीर क्रांति न्यूज़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी। Spread the love Post navigation पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री श्री साय**डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़ भोरमदेव कॉरिडोर और चंपारण्य विकास परियोजनाएं सहित छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई पहचान* *उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात* *छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* *भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वदेश दर्शन 2.0 में दो बड़ी योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को सौंपे गए*डी एन योगी कबीर क्रांति न्यूज़