रायपुर

बिजली अव्यवस्था पर सरकार को जागरूक करने भाजपा चलाएगी अभियान, बैठक में लिया गया फैसला

बिजली अव्यवस्था पर सरकार को जागरूक करने भाजपा चलाएगी अभियान, बैठक में लिया गया फैसला

: रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में की जा रही है। बैठक में प्रदेश में चल रही बिजली अव्यवस्था को लेकर सरकार को जागरुक करने जिला स्तर पर अभियान चलाये जाने का निर्णय़ लिया गया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि खाद और बीज का मुद्दा किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों को कर्ज नहीं मिलने की शिकायत आ रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक किसान को कर्ज मिले, कर्ज माफी का सर्टिफिकेट मिले और इसके लिए हम निचले स्तर पर जमीनी कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर काम करेंगे। वही किरंदुल में बैलाडीला के डिपाजिट 13 के मुद्दे पर आदिवासियों के प्रदर्शन में भाजपा की भागीदारी नहीं होने के सवाल पर कहा कि सभी की भागीदारी थी। हम बिल्ला लगाकर नहीं गये थे कि बीजेपी के है, या कांग्रेस के. यह विशुद्ध आदिवासियों का आंदोलन था। फिलहाल बैठक जारी है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button