
*56 ग्राम पंचायत के सरपंचों के द्वारा सामूहिक इस्तीफा को राज्य सरकार ने लिया वापस एवं 15 दिवस में काम करने की बात कही अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान*
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
*कांकेर दिन रविवार को गोल्डन चौक अंतागढ़ में अनिश्चित कालीन धरना 56 ग्राम पंचायत के सरपंचों के द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने के बाद उनकी सभी मांगों को सरकार ने मान लिया आपको अवगत करा दे पूर्व में जिला कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में 56 ग्राम पंचायत के सरपंचों के द्वारा सामूहिक दृष्टिकोण से इस्तीफा दिया गया था उन लोगों का सभी मांगो को प्रशासन के डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार एसडीएम सहित टीआई थाना प्रभारी की उपस्थिति में पंचनामा बनाते हुए सभी प्रमुख मांगों को 15 दिवस के अंदर करने की बात कही साथ में इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन देने की बात कही जिस पर मुख्यमंत्री तक संदेश पहुंचाने की बात कही एवं प्रेस मीडिया को अवगत कराया गया इन सारी चीजों को देखते हुए वर्तमान में प्रशासन में आंदोलनरत लोगों से संपर्क करके तत्काल स्थगित करने को कहा एवं पंचनामा के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की बात कही एवं आज के स्थगित कार्यक्रम में राज्य सरकार के द्वारा जिला कांकेर से अपर डिप्टी कलेक्टर अनुज वर्मा ,अनुविभागीय अधिकारी राहुल रजक, अंतागढ़ पुलिस प्रशासन से शुभम तिवारी , रमेश जायसवाल की उपस्थिति में संयुक्त चर्चा कर पंचनामा बनाकर लोगों को जानकारी दिया गया एवं 15 दिवस के अंदर समस्त मांगों को पूर्ण करने की बात कहि इस प्रकार से 56 ग्राम पंचायत के सरपंचों के द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया गया था एवं अनिश्चितकालीन धरना जो चल रही थी उसको स्थगित करते हुए इस जीत को समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच ग्रामवासी एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद को दिया इसके लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ के समस्त ग्राम पंचायत में हो रही परेशानी एवं तकलीफों को देखते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद हमेशा तैयार है इसी क्रम में आगे हम तैयार रहेंगे पुनः एक बार इस प्रथम जीत के लिए समस्त अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बस्तर संभाग के पदाधिकारी एवं 56 ग्राम पंचायत के सरपंचों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं आभार करते हैं*




