कवर्धा

08 जनवरी सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

08 जनवरी सोमवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

कवर्धा, । जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कार्यालय परिसर में 8 जनवरी 2024 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सेफ इंटेलीजेन्ट सिक्यूरिटी सर्विस, आर्या नगर, कोहका, नेवरा सिरसा रोड, भिलाई द्वारा पद सिक्यूरिटी गार्ड के 300 पद, सिक्यूरिटी सर्विस गार्ड के 100 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद एवं लेबर के 300 पद पर भर्ती किया जाएगा। उक्त समस्त पदों के लिए आयुसीमा 20-40 वर्ष तथा कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ आदि है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाता है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद के लिए आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button