जिला पंचायत में गांधी जयंती मनाई गई

जिला पंचायत में गांधी जयंती मनाई गई
कवर्धा,,कबीर क्रांति,,आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीलालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई एवम उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किये गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के विचारों को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विजय दयाराम के.(IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीरामकृष्ण साहू तथा सदस्य प्रतिनिधि श्रीरामचरण साहू, लेखा अधिकारी श्री जायसवाल, एपीओ एम.के.साहू. पी.पी.बलभद्र, डीएमसी घनश्याम चंद्राकर ने भी विचार व्यक्त किये। सहायक संचालक राज तिवारी एवम लिपिक श्रीमती श्रीवास ने रघुपति राघव राजाराम भजन प्रस्तुति किया तथा संचालन एपीसी अवधेशनन्दन श्रीवास्तव ने किया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


