कलेक्टर ने दिए कोदवागोडान सेवा सहकारी समिति के कम्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने के निर्देश

किसानों के पंजीयन के एवज में आपरेटर लेता है एक-एक हजार रूपए

किसानों ने आवदेन के साथ इस प्रकण के साक्ष्य भी दिए

कवर्धा, । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पंडरिया विकासखण्ड के कोदवागोडान सेवा सहकारी समिति के ऑपेरेटर को सेवा से बर्खास्त करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश पर अपर कलेक्टर ने जिला उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
कोदवा गोडान सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत ग्राम मंझोलीरवन के किसान पुनीत राम पट्टा द्वारा शिकायत की गई है कि सेवा सहकारी समिति के कम्यूटर ऑपरेटर कुलदीप चन्द्राकर द्वारा धान विक्रय पंजीयन कराने के एवज में प्रति किसान एक-एक हजार रूपए की मांग की जाती है। शिकायतकर्ता ने दूसरे दिन ऑपरेटर के घर पहुंच कर चार किसानों की पंजीयन की राशि चार हजार रूपए भी नगद दिए। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया कि इस ऑपरेटर राशि देते हुए मोबाईल से इसकी वीडियों भी बनाई गई है। शिकायत में इस पूरे प्रकरण के साक्ष्य भी दिए है। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा धान खरीदी एवं किसानों से जुड़े प्रकरण को संज्ञान लिया गया तथा उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं को निर्देशित करते हुए कहा गया कि धान विक्रय पंजीयन कराने के एवज में चार किसानों द्वारा रिश्वत के रूप में प्राप्त राशि को किसानों को पुनः वापस लौटाई जाए और कम्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़