
जोगी छात्र संगठन CSUJ कवर्धा द्वारा युवा बेरोज़गारो को बेरोज़गारी भत्ता देने के सरकार के वायदे को याद दिलाने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
बेरोजगार मन के हक मत मार,वादा पूरा करो भूपेश सरकार
कवर्धा,छत्तीसगढ़ के 10 लाख युवा बेरोजगारों को बिते 11 माह से बेरोजगारी भत्ता जो 2500 रुपये प्रति माह मिलना चाहिए था लेकिन भूपेश सरकार के द्वारा आज तक इस विषय पर किसी भी तरह से आगे कार्यवाही नहीं की गई है।।
छत्तीसगढ़ सरकार के घोषणा पत्र में 4चौथा बिंदु बेरोजगारी भत्ता का था, जिसमें 10 लाख युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की बात की गई थी, आखिर सरकार अपना वादा कब पूरा करेगा । या फिर वह चुनावी जुमला था । जो जीतने के बाद भूल गये।क्यूं न आपको ठगेस सरकार की उपाधि सर्व सम्मति से सभी युवावो की ओर से दी जाए
जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी, व कार्य. प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मजीत सिंह जी के निर्देशानुसार,कवर्धा जिला अध्यक्ष श्री आनंद सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में — बेरोजगार मन के हक मत मार* *वादा पुरा करो भूपेश सरकार अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय मे बेरोजगारी भत्ता के मांग को लेकर जिले के सबसे बड़े कॉलेज PG कॉलेज कवर्धा मे हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, आगे यह अभियान पूरे जिले के समस्त कॉलेजो व शहरों में चलाया जाएगा,
जोगी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष श्री रवि चंद्रवंशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा युवावो को ठगने का काम जोरों से किया जा रहा है, यदि यह सरकार अपने वादे के मुताबिक युवावो को 2500 रुपये भत्ता प्रतिमाह देती तो हर एक युवावो को अपने जीवन यापन के लिए 1 साल का 30000रुपये प्राप्त हो चुका होता जिसे न देकर यह सरकार युवावो को ठग रही है और अपने वादे से पीछे हट रही है
जोगी छात्र संगठन के युवावो द्वारा शिक्षित युवा बेरोजगारो को यह भी कहा गया की आने वाले समय में कोई भी मंत्री, विधायक या सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधि आपके पास नगरीय निकाय या पंचायत चुनाव में वोट लेने आते हैं तो उनसे अपने 1 साल का 30000 भत्ता के बारे मे जरूर पूछना व मांग करना
आप के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष जोगी छात्र संगठन,रंजीत वर्मा शहर जिला अध्यक्ष, चेतन वर्मा, जितेंद्र चंद्रवंशी, विजय साहू, किंकर वर्मा, अनिल निर्मलकर, किरन चंद्रवंशी, ऋषि वर्मा, सहित सभी युवा साथी उपस्थित थे।
*आपका अपना*
*रवि चंद्रवंशी*
*जिला अध्यक्ष*
*छ.ग. छात्र संगठन जे*
*कवर्धा*



