किसानों की समस्याओं के निदान के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित

कवर्धा,  कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिले के पंजीकृत किसानों को भरोंसा दिलाते हुए कहा कि जिले के किसी भी किसानों को धान बेचने में अनावश्यक परेशानियां नहीं होगी। पूरी संवेदनशिलता के साथ धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि इस बार 1 नवम्बर से धान खरीदी शुरू होने से किसानों के पास पर्याप्त समय भी है। सभी तकनीकी तृटियों को सुधार कर किसानों के हित में बेहतर निर्णल लेते हुए जिले में शांति एवं सुचारू रूप से धान की खरीदी होगी। धान खरीदी के लिए जिले के 103 धान खरीदी केन्द्रों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, ताकि किसानों की धान बिक्री संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर सभी धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, जिला नोडल अधिकारी, पटवारियों के नाम अथवा उनके मोबाईल नम्बर भी चस्पा करने के निर्देश दिए है। जिले में शांति एवं सुचारू रूप से धान खरीदी एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूप में भी स्थापित किए गए है, जिसको दूरभाष क्रंमाक 07741232048 है। इसके अलावा संबंधित तहसीलदारों का नाम और उनके संपर्क मोबाईल नम्बर भी जारी किए जा रहे है। जिमसें कवर्धा तहसीलदार श्री मनीष वर्मा- 9406349496, सहसपुर लोहारा श्री उपेन्द्र किंडो 8819936330, रेंगाखार तहसीलदार श्री कंवर 6266726535 और पंडरिया तहसीलदार श्री सोनपीपरे 8770790619 है।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़