बाबा गुरूघासीदास जी ने दुनिया को सामाजिक समरसता का संदेश दिया – मोहम्मद अकबर अभनपुर में आयोजित विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए वन मंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी कार्यक्रम को किया संबोधित रायपुर/प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि बाबा गुरूघासीदास जी ने देश व दुनिया को शांति, प्रेम, सदभावना व सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। बाबाजी ने मनखे-मनखे एक समान की जो बात ढाई सौ साल पहले कही थी, उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। श्री मोहम्मद अकबर गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर आज अभनपुर में आयोजित विशाल शोभा यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व मंत्री श्री अकबर शोभायात्रा में शामिल हुए । कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अभनपुर के विधायक श्री धनेन्द्र साहू, पद्म श्री डॉ. आर.एस. बारले, सतनामी समाज, तहसील परिक्षेत्र अभनपुर के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण टण्डन, श्री कचरू भाई आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बाबा गुरूघासीदास जी ने कुरीतियों को दूर किया तथा सत्य से लोगों का साक्षात्कार कराया। शांति का संदेश देकर समाज में जात-पात का भेदभाव मिटाया। उन्होंने सत्य का अलख जगाने लगातार यात्राएं की। लोगों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया। बाबा गुरूघासीदास जी ने सत्य का प्रतीक जैतखाम को बताया। सतनाम पंथ का श्वेत ध्वज शांति का प्रतीक है। बाबाजी ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया। यही कारण है कि न केवल देश बल्कि दुनिया ने समानता के सिंद्धात को अंगीकार किया है। आज पूरी दुनिया बाबा गुरूघासीदास जी के बताये रास्ते पर चल रही है। श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम सरकार ने बाबा जी की कर्म स्थली गिरौदपुरी में दिल्ली के कुतुब मीनार से ऊंचे जैत खाम की कल्पना कर इसके लिए राशि स्वीकृति की। गिरौदपुरी में स्थापित कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम सतनाम पंथ की आन-बान-शान का प्रतीक है। Spread the love Post navigation ऑनलाइन पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार, आवेदक को मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिले महंत श्री रामसुदंर दास भाठागांव बस स्टैण्ड के सामने जमीन पर दुकानें बनाने की अनुमति मांगी श्री दुग्धाधारी मठ ने कवर्धा/प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में श्री दुग्धाधारी मठ के महंत श्री रामसुंदर दास ने आज यहां सौजन्य भेंट की। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट के दौरान महंत श्री रामसुंदर दास जी ने भाटागॉव में प्रारंभ हुए नवीन बस स्टैण्ड के संबंध में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि नवीन बस स्टैण्ड के लिए श्री दुग्धाधारी मठ ने अपनी जमीन राज्य शासन को उपलब्ध करायी है। इसी जमीन पर श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दुग्धाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड का निर्माण कराया गया है। श्री दुग्धाधारी मठ को उसकी जमीन के बदले नवा रायपुर अटल नगर में राज्य शासन ने 30 एकड़ जमीन दी है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से चर्चा करते हुए महंत श्री रामसुदंर दास ने बताया कि नवीन बस स्टैण्ड के सामने मठ की आवासीय जमीन है। मठ अपनी इस जमीन पर दुकानों का निर्माण कराना चाहता है ताकि इससे मठ की आय हो सके जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से कहा कि यदि राज्य सरकार इस जमीन का उपयोग व्यवासायिक घोषित कर देती है तो मठ की आय हो सकेगी। मंत्री श्री अकबर ने महंत श्री रामसुंदर दास को इस संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।