कवर्धा

भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने दुर्गा पंडाल पहुँचकर लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने दुर्गा पंडाल पहुँचकर लिया आशीर्वाद
कवर्धा- डी एन योगी

कवर्धा, ,दुर्गाष्टमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय शर्मा ने नगर के दुर्गापण्डाल में विराजित दुर्गा प्रतिमा का पूजा अर्चना कर जिले वासियों के सुख शांति एवं खुशहाली की कामना कि, इस दौरान उन्होंने नगर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भी माथा नवाया ।
नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगो से भेंट मुलाकात कर हाल चाल जाना । उन्होंने कहा शक्ति पर्व में देवी आराधना शक्ति संचय का दिवस है इस पूजन अर्चन के बाद दसवें दिन प्रभु राम ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की । रावण के दस चेहरे थे अहंकार,अधर्म,और भय पैदा कर शासन कर रहे थे । प्रभु श्री राम ने असहाय, पीड़ित को रावण के आताताई प्रवृति से मुक्त किया ।
जैसा कि हम सब जानते हैं बुराई पर अच्छाई की जीत होनी चाहिए असत्य पर सत्य की जीत होनी चाहिए । इस विधानसभा चुनाव में भी भय और आतंक के माहौल से मातारानी, प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से कवर्धा वासी मुक्त होंगे ऐसी प्रार्थना है ।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू ,महामंत्री संतोष पटेल,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी,अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पीयूष सिंह,पीयूष राजा टाटिया, श्रीकान्त उपाध्याय, उमंग पांडे,रामविलास चंद्रवंशी, दुर्गेश अवस्थी,सौखि अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी दुर्गा पंडालों में पहुँचकर पूजा में शामिल हुए ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button