कवर्धादुर्ग

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिले महंत श्री रामसुदंर दास भाठागांव बस स्टैण्ड के सामने जमीन पर दुकानें बनाने की अनुमति मांगी श्री दुग्धाधारी मठ ने कवर्धा/प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में श्री दुग्धाधारी मठ के महंत श्री रामसुंदर दास ने आज यहां सौजन्य भेंट की। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट के दौरान महंत श्री रामसुंदर दास जी ने भाटागॉव में प्रारंभ हुए नवीन बस स्टैण्ड के संबंध में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि नवीन बस स्टैण्ड के लिए श्री दुग्धाधारी मठ ने अपनी जमीन राज्य शासन को उपलब्ध करायी है। इसी जमीन पर श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दुग्धाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड का निर्माण कराया गया है। श्री दुग्धाधारी मठ को उसकी जमीन के बदले नवा रायपुर अटल नगर में राज्य शासन ने 30 एकड़ जमीन दी है। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से चर्चा करते हुए महंत श्री रामसुदंर दास ने बताया कि नवीन बस स्टैण्ड के सामने मठ की आवासीय जमीन है। मठ अपनी इस जमीन पर दुकानों का निर्माण कराना चाहता है ताकि इससे मठ की आय हो सके जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से कहा कि यदि राज्य सरकार इस जमीन का उपयोग व्यवासायिक घोषित कर देती है तो मठ की आय हो सकेगी। मंत्री श्री अकबर ने महंत श्री रामसुंदर दास को इस संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिले महंत श्री रामसुदंर दास

भाठागांव बस स्टैण्ड के सामने जमीन पर दुकानें बनाने की अनुमति मांगी श्री दुग्धाधारी मठ ने

कवर्धा/प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में श्री दुग्धाधारी मठ के महंत श्री रामसुंदर दास ने आज यहां सौजन्य भेंट की।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट के दौरान महंत श्री रामसुंदर दास जी ने भाटागॉव में प्रारंभ हुए नवीन बस स्टैण्ड के संबंध में चर्चा की। उल्लेखनीय है कि नवीन बस स्टैण्ड के लिए श्री दुग्धाधारी मठ ने अपनी जमीन राज्य शासन को उपलब्ध करायी है। इसी जमीन पर श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दुग्धाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड का निर्माण कराया गया है। श्री दुग्धाधारी मठ को उसकी जमीन के बदले नवा रायपुर अटल नगर में राज्य शासन ने 30 एकड़ जमीन दी है।
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से चर्चा करते हुए महंत श्री रामसुदंर दास ने बताया कि नवीन बस स्टैण्ड के सामने मठ की आवासीय जमीन है। मठ अपनी इस जमीन पर दुकानों का निर्माण कराना चाहता है ताकि इससे मठ की आय हो सके जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से कहा कि यदि राज्य सरकार इस जमीन का उपयोग व्यवासायिक घोषित कर देती है तो मठ की आय हो सकेगी। मंत्री श्री अकबर ने महंत श्री रामसुंदर दास को इस संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button