कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिए डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट किसानों का सब्र टूटा, 30 जून से अनिश्चितकालीन चक्का जाम!

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिए डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट
किसानों का सब्र टूटा, 30 जून से अनिश्चितकालीन चक्का जाम!
कुंडा और पंडरिया क्षेत्र के किसानों ने सरकार और प्रशासन को सीधी चेतावनी दे दी है। 23 जून 2026 को ग्राम रुसे में भारतीय किसान संघ एवं छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।
प्रदेश मंत्री कुणाल सिंह ठाकुर, प्रांत मीडिया प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी, जिला महामंत्री जीवन यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री कमलेश चंद्रवंशी, कवर्धा अध्यक्ष पिंटू चंद्रवंशी, पंडरिया अध्यक्ष भागवत चंद्राकर एवं कुंडा अध्यक्ष झम्मन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून को पलानसरी मोड़ पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।
किसानों की 3 प्रमुख मांगें
1 गन्ना किसानों का 23 करोड़ 74 लाख रुपए बकाया भुगतान तत्काल हो
सरदार वल्लभभाई पटेल शक्कर कारखाना पर गन्ना किसानों का 23 करोड़ 74 लाख रुपए से अधिक भुगतान बकाया है। किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और अपने ही मेहनत के पैसे के लिए भटकने को मजबूर हैं।
२ खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगे
बुवाई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। खुलेआम कालाबाजारी और मनमानी कीमतों पर खाद बेची जा रही है। दोषी विक्रेताओं और डीलरों पर कड़ी कार्रवाई तथा समितियों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
3 गन्ना फसल को कृषक कल्याण योजना में शामिल किया जाए
किसानों की मांग है कि गन्ना फसल को राज्य सरकार की कृषक कल्याण योजना में शामिल किया जाए, ताकि गन्ना उत्पादक किसानों को भी प्रति एकड़ ₹15,000 की सहायता राशि मिल सके।
किसानों का साफ संदेश — यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 30 जून से पलानसरी मोड़ पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
अब देखना यह है कि सरकार किसानों की आवाज सुनती है या फिर आंदोलन की आग और भड़कती है।
किसान आंदोलन ,,पलानसरीमोड़ ,,चक्काजाम ,,गन्नाकिसान ,,शक्करकारखाना ,,खादकालाबाजारी ,,कृषककल्याणयोजना ,,कुंडा ,,पंडरिया कवर्धा छत्तीसगढ़
कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट



