देशरायपुर

नर्सिग महाविद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

नर्सिग महाविद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया
कवर्धा, 25 अप्रैल 2019। सुधा देवी स्मृति महाविद्यालय कबीरधाम में गुरूवार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं नर्सिग महाविद्यालय के छात्रों ने मलेरिया को जड़ से मिटाने के लिये शपथ ली। महाविद्यालय के बी.एस.सी. नर्सिंग की छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, मॉडल एवं विडियो के जरिये मलेरिया के संक्रमण चक्र उसके लक्षण एवं मलेरिया से बचाव-रोकथाम के बारे में लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के.गजभिये ने महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार किये गये पोस्टर, स्लोग्न आदि की प्रशंसा की तथा भविष्य मे इसी प्रकार से अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. सलिल मिश्रा, श्रीमति वर्तिका गौरहा प्राचार्या, श्रीमति नारायणी साहू सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रमिला खलखो सहित स्टाफ के अधिकारी-कर्मचरी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Spread the love

Related Articles

Back to top button