कवर्धा : जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 6 अप्रैल को सबेरे 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के चारों विकासखंडों के 18 परीक्षा केन्द्रों आयोजित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.सुधाकर रेड्डी ने बताया कि परीक्षार्थी 6 अप्रैल को निर्धारित समय के 15 मिनट पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप उपस्थित हो जाये। चयन परीक्षा के लिए परीक्षार्थी जो ऑनलाईन आवेदन फार्म भरे है, वे आवेदन करते समय प्राप्त रेजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त होने की स्थिति एवं किसी प्रकार के त्रुटि सुधार हेतु कार्यालय प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाला जिला कबीरधाम से संपर्क कर सकते है। प्राचार्य ने बताया कि इस बार परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से की जायेगी। ओएमआर सीट पर अभ्यास के लिए परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट से मॉडल ओएमआर सीट डाउनलोड कर सकते है। अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला से भी प्राप्त कर सकते है। परीक्षार्थी को ओएमआर सीट में केवल नीला बाल पेन का ही उपयोग करना है।
Related Articles
प्रभारी मंत्री आगमन को लेकर कलेक्टर एवं जिले के आला अधिकारी पहुचे सरदार पटेल मैदान किया निरक्षण……
September 24, 2019
ऽ कवर्धा शहर में हो रही चोरियों का खुलासा ऽ 08 आरोपियों के साथ 02 विधि के साथ संघर्षरत् बालक गिरफ्तार ऽ सोने के जेवर खरीदने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध भी किया गया कार्यवाही ऽ आरोपियों द्वारा 15 से अधिक स्थानों में चोरी करना किया स्वीकार ऽ लाखों के सोने चांदी एवं नगदी रकम एवं अन्य सामग्री किया कुल 23 लाख रूपये बरामद
January 27, 2020

