
कवर्धा,,,,डी एन योगी
कवर्धा,,,कार्यालय पुलिस अधीक्षक कवर्धा मे मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार, चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति के द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना कबीरधाम का रिंगिंग डे (स्थापना दिवस) जिले के माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक, अध्यक्षता जागृति डी ( धर्मपत्नी), विशिष्ट अतिथि पी कुजूर डीएसपी, बीआरमंडावी डीएसपी,
अजीत ओगरे डीएसपी, श्रीमती रमा कोष्ठी निरक्षक, मुकेश सोम निरक्षक की गरिमा मय उपस्थिति में चाईल्ड लाईन का 06 वां स्थापना दिवस मनाया गया! मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों के साथ मिलकर 1098 का कैडल दीप प्रज्ज्वलित करके केक काटकर रिगिंग डे का शुभारंभ किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे पढ़ाई, खेलकूद एंव साँस्कृतिक गतिविधियों में रूचि के साथ भागीदारी निभाइये।
उन्होंने बच्चों को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग प्रदान करने के लिए भरोसा दिया। उन्होंने चाइल्ड लाइन टीम एंव पुलिस को साथ मिलकर विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास के लिए कार्य करने हेतु कहा है। इसके लिए हर संभव सहयोग एंव मदद किया जावेगा। उन्होने चाइल्ड लाइन कबीरधाम के 6 वर्ष पूर्ण होने पर टीम को अच्छे एंव सफल कार्यों के लिए बधाई एंव शुभकामनायें दिये।कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्रीमती जागृति डी. (धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक) के द्वारा बच्चों को
शुभकामनायें देते हुए उन्हें मिठाई एंव चॉकलेट प्रदाय किया गया। उन्होने कहा कि ऐसे बच्चों एंव परिवार जो गरीब, अनाथ एंव बेसहारा हैं उन्हें विशेष मदद एंव सहयोग प्रदान करेंगे। आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप के द्वारा चाइल्ड लाइन कबीरधाम एंव आस्था समिति के कार्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि जिले में अब तक ढाई हज़ार बच्चों को मदद दिया जा चुका है। जिसमें हिंसा से सुरक्षा, शोषण से सुरक्षा, गुमशुदा, स्वास्थ्य सुरक्षा, आश्रय एंव पुनर्वास से जुड़े प्रकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा के साथ आगे भी चाइल्ड लाइन कबीरधाम टीम सक्रियता से कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम का आभार व्यक्त राजेश गोयल कार्यक्रम प्रबंधक आस्था समिति के द्वारा किया गया! कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक ने किया गया !
इस कार्यक्रम में उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन मुंगेली, काउंसलर चित्रारेखा राडेकर, टीम मेम्बर महेश कुमार, दुर्गा साहू, तबस्सुम खान, तेज कुमार कश्यप, भगत यादव, वालेटिंयर रामलाल पटेल, आस्था समिति कार्यकर्ता एवं बच्चों की उपस्थिति रही है !




