कवर्धा

पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया ।

कवर्धा,,,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु “अ” वर्ग के योग्यता सूची वर्ष 2020 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षक का सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है । थाना कवर्धा के चौकी चारभांटा में पदस्थ प्रधान आरक्षक बलदाऊ प्रसाद भट्ट को पुलिस अधीक्षक श्री के.एल.ध्रुव एवं उप पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई । साथ ही पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक बी.आर. मण्डावी , अनुविभागीय आधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल , मुख्य लिपिक विरेन्द्र सिंह तारन , उप निरीक्षक बी.आर. गजेन्द्र , स्टेनो युवराज आसटकर , सउनि सुनील राव एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button