कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट मोहम्मद कासीम खान ने एक आदिवासी महिला की लोहे की राड से करदी हत्या *आरोपी को पुलिस ने घटना के 1 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।* कवर्धा,,आज लगभग 15:00 बजे, थाना कवर्धा क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर, गोदना रिसॉर्ट के सामने एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका श्रीमती विंध्या बाई छेदावी, पति रामजी छेदावी (जो वर्तमान में राजू वैष्णव के साथ प्रथा विवाह में रह रही थी), उम्र लगभग 50 वर्ष, पैरालिसिस से पीड़ित थी और शारीरिक रूप से असमर्थ थी। उनकी बेटी गायत्री धुर्वे, जो अपने पति मुकेश धुर्वे से विवाद के कारण पिछले चार वर्षों से अलग रह रही थी, मोहम्मद कासिम, पिता मुनीर खान, निवासी नवाब मोहल्ला, कवर्धा के साथ रह रही थी। सेवा और देखभाल के उद्देश्य से गायत्री धुर्वे और मोहम्मद कासिम दोनों मृतका के साथ शंकर नगर में रह रहे थे। आज दोपहर लगभग 15:00 बजे, मोहम्मद कासिम ने नशे में मृतका के चेहरे के दाहिने ओर लोहे की रॉड से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। *आरोपी को पुलिस ने घटना के 1 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।* Spread the love Post navigation कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट, जिला माहिला साहू संघ कबीरधाम के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय माहिला दिवस वीर सावरकर भवन में मनाया गया | जिसकी मुख्यतिथि सम्मानिया रेखा संतोष पांडेय जी थी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट *पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किसानों को प्रमाणिक बीज की मांग एवं आपूर्ति और कृषि विभाग द्वारा निर्मित तालाबों के निर्माण के संबंध में किया प्रश्न*