
• शादी का प्रलोभन देकर एक साल से लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।
• शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार।
• आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
कवर्धा, को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी एकलव्य ऊर्फ ठोनकू देवांगन साकिन दुर्जाबंदपारा पंडरिया के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ लगातार एक वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा, जो पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 241/2021 धारा 376(2)(n) भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया तत् पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव के द्वारा मामले के गंभीरता को देखते हुए, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग जिला कबीरधाम के मार्ग दर्शन तथा श्रीमान एसडीओपी पंडरिया नरेंन्द्र कुमार वेंताल के दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपी का पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित किया गया जो टीम के द्वारा आरोपी एकलव्य ऊर्फ ठोनकू देवांगन पिता रामप्रसाद देवांगन उम्र 23 वर्ष साकिन दुर्जाबंदपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किये कि उक्त आरोपी को आज दिनांक 25/07/21 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।



