कुंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही छेड़खानी करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल।

कुंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही छेड़खानी करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल।
कवर्धा,,डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा तथा महिला संबंधी अपराध घटित करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना कुंण्डा क्षेत्र की पीडिता द्वारा दिनांक 24/03/21 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश की जिसमें दिनांक 23/03/2021 के रात्रि 8:00 बजे अपने घर से लगे बाड़ी में दैनिक कार्य के लिए गयी थी, जहां पहले से आरोपी बाड़ी मे खड़ा था, जो पीड़िता को देखकर हाथबाह को कस के पकड़ लिया, और जबरदस्ती अभद्र हरकतें करने लगा जिससे पीड़िता द्वारा जोर जोर से चिल्लाने पर परिवार एवं पड़ोस में रहने वाले लोग आये जिसे देखकर आरोपी मिथुन साहू पिता दिलहरण साहू उम्र 21वर्ष निवासी सूरजपुरा कला थाना कुंडा मौके से भाग गया, जिसकी जानकारी पीड़िता के परिवार वालो के द्वारा सरपंच एवं कोटवार को दिया गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुंडा में अपराध क्रमांक 46/2021 धारा 354 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया है, प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम शलभ सिन्हा के दिशा निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री ऋचा मिश्रा,अनुविभागीय अधिकारी नरेंद्र बेंताल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कुंडा के नेतृत्व मे टीम तैयार कर आरोपी का त्वरित पतासाजी किया गया और चंद घंटों में ही आरोपी मिथुन साहू को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया जिसके विरुद्ध अपराध गठित करने का साक्ष्य मिलने पर दिनांक- 24/03/21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय. न्यायालय पण्डरिया पेश कर जिला जेल कवर्धा दाखिला किया गया । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुंण्डा श्री कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।




