कवर्धा

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा,। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा जिले के निर्माण कार्य के लिए 03 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका पंडरिया और संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
स्वीकृत कार्यों में कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत मंझोली के वार्ड 08 मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए, नगर पालिका पंडरिया के वार्ड 15 महामाया चौक के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 99 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button