कवर्धादुर्ग

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** 30 सितंबर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन** महंगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी होंगे लामबंद**

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**

30 सितंबर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन**

महंगाई भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी होंगे लामबंद**

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 30 सितंबर 2026 को दुर्ग में संभाग स्तरीय एक दिवसीय महारैली, धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

संघ के अनुसार, आंदोलन साइंस कॉलेज, दुर्ग के सामने निर्धारित धरना स्थल पर होगा। इसमें दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों एवं विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी शामिल होंगे। आंदोलन के माध्यम से मोदी की गारंटी, लंबित महंगाई भत्ता तथा कर्मचारियों-अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण की मांग उठाई जाएगी।

प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ ने संभाग के सभी कर्मचारी-अधिकारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

अपीलकर्ता: विजय लहरे, प्रांतीय महामंत्री; प्रदीप बाबा चौहान, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष; भानु प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष दुर्ग; शिवदयाल घृतलहरे, जिला सचिव दुर्ग।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

Spread the love

Related Articles

Back to top button