विधायक जी ने किया आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण

विधायक जी ने किया आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण
अनीश राजपूत,कबीर क्रांति
बालोद-आज संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने बालोद ब्लॉक के गौरव ग्राम निपानी में नवनिर्मित आयुर्वेदिक औषधालय भवन का लोकार्पण किया, साथ ही ग्राम में दो हाई-मास्क लाईट निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया, इस दौरान विधायक जी ने निपानी के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए किसानों से चर्चा कर उनसे खरीदी केन्द्र की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली
उक्त कार्यक्रम के दौरान विधायक जी के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्या धनेश्वरी सिन्हा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजय चन्द्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू, सरपंच हुलास मंडावी, उपसरपंच हुलास मंडावी, कृपाराम साहू, डोमार सिंह साहू, पवन चंद्राकार,आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग के अधिकारी गण, ग्राम के पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे




