बालोद

क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने की आत्महत्या,सूरत से लौटा था युवक,पढ़े पूरी खबर…

क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने की आत्महत्या,सूरत से लौटा था युवक,पढ़े पूरी खबर…

अनीश राजपूत

बालोद- जिले के गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसवानी में क्वारांटीन में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक एक दिन पहले सूरत गुजरात से आया हुआ था युवक की उम्र लगभग 29 वर्ष बताई जा रही है।

मृतक युवक का नाम सूरज यादव पिता टेकराम यादव उम्र 29 वर्ष बताया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार जब युवक लौटा था तो परसवानी के प्राथमिक शाला जिसे क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है वहां उसे भर्ती किया गया था।

फिलहाल मृतक के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है परंतु प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है खबर लिखे जाने तक पुलिस एवं डॉक्टर द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button