दुर्गबालोद

सड़क निर्माण में भ्रस्टाचार के आरोपो के चलते फिर चर्चा में नगर पंचायत

डौंडी फुरकान खान

 डौंडी,लोहारा -20 लाख रुपये की सी सी सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर फिर चर्चा ने नगर पंचायत….काम पूरा होने से पहले ही नई बनी एम 30 मानक की सड़क पर उखड़ने लगी गिट्टिय्या,जगह जगह हो गए है गड्ढे…नगर पंचायत ने संयुक्त संचालक के के दुबे को पत्र लिख उच्चस्तरीय तकनीकी जांच व कार्यवाहि की मांग की…

मामले में व्यापारियों व पार्षदो ने भी भुगतान रोकने व उच्चस्तरीय जांच कर कार्यवाहि की मांग उच्चाधिकारियों से की है…वही ठेकेदार ने अन्य कार्यो को अधूरा छोड़ने संबन्दी अंतिम नोटिस के जवाब में इसी प्रतीक्षा बस स्टैंड व टिकरापारा में किये गए अपने कार्यो के भुगतान की मांग की है…
ठेकेदार ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर कोर कटिंग में भेदभाव जैसे आरोप भी लगाए…

देखे महीनों से अधूरी पड़ी सड़क के कारण नगर पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क व प्रतीक्षा बस स्टैंड की स्थिति….जिसके चलते बारिश के दिनों में इस अति व्यस्त मार्ग में नागरिकों का चलना तक दूभर हो गया है…

Spread the love

Related Articles

Back to top button