8 घंटे मे किया अपृहत बालक को बरामद

8 घंटे मे किया अपृहत बालक को बरामद।
कवर्धा,,,थाना कोतवाली में प्रार्थीया श्रीमति चम्या बाई पति बहल राम सारथी उम्र 40 साल सा. डालडापारा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम ने दिनांक 18.10.2020 के 21.50 बजे रात्रि में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि मेरा नाबालिक लड़का जिसका उम्र 07 साल है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले गये है कि रिपोर्ट पर दर्ज कराया गया जिस पर गुम.इ. कं 67/2020 एवं अपराध क्रमांक 561/2020 धारा 363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया मामले के गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी मुकेश यादव के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक/काईम श्री बी.आर.मंडावी को सूचना दिया गया जिनके मार्गनिर्देशन के पश्चात स्वयं थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर रात्रि में शहर के अलग-अलग स्थानों में पता तलाश किया गया, तथा परिजनों से आसपास के रिश्तेदारों की संपूर्ण जानकारी ली गई तथा तत्काल परिजनों के बताए पते पर अलग-अलग टीम रवाना किया गया। पतासाजी में सूचना मिली कि अपृहत बालक कोलगांव मे है। जिसे आज दिनांक 19.10.2020 को बरामद किया गया एवं उनके परिजन को सौंपा गया। अपहृत बालक के विरूद्ध किसी प्रकार से अपराध घटित होना नहीं पाया गया। इस कार्यावाही में थाना प्रभारी मुकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल, प्र.आर . 05 संतोष वर्मा, आर.456 हिरेन्द्र साहु, आर. 360 शेषनारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यवाही के लिए कोतवाली पुलिस टीम का परिजनों द्वारा जमकर सराहना किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


