कवर्धा

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। आज जन चौपाल में आए विकासखंड पंडरिया के ग्राम चतरी निवासी कौशलप्रसाद ने पंजीयन में त्रुटी सुधारने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवदेन को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारी को दिए। बोड़ला विकासखंड के हफीजुद्दीन ने अपने जमीन को डूबान क्षेत्र में जाने से मुआवजा राशि की मांग करने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button