भूपेश सरकार किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है – अनिल सिंह 0 टोकनधारी किसानों का तुरंत ही धान खरीदी कर अंतर राशि सहित भुगतान करें सरकार 0 किसानों को सोसायटी से पुराने कर्ज वसूली बगैर खाद -बीज और ऋण दें डी एन योगी कवर्धा । भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ सरकार से टोकनधारी किसानों का अविलंब धान खरीदी कर अंतर राशि सहित भुगतान करने तथा किसानों को सोसायटी से बगैर कर्ज वसूली खाद-बीज हेतु ऋण देने की मांग की है । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद भी आज पर्यन्त तक किसानों का धान खरीदा नही गया है । जिसके चलते अन्नदाता किसान आर्थिक रूप से परेशान है । अकेले कबीरधाम जिले में 5000 से अधिक टोकनधारी किसानों का दो लाख क्विंटल से अधिक धान अभी भी धान उपार्जन केन्द्रों में पड़ा सड़ रहा है। इन सभी किसानों का पूर्व में ही टोकन कट चुका है। लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन के द्वारा अन्नदाताओं का धान अभी तक खरीदा नही गया है। राज्य सरकार द्वारा बरदाना की कृत्रिम कमी बनाकर किसानों को धोखे में रखा गया अब सोसायटीयों से किसानों को धान वापस ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। असमय बारिस के कारण अधिकतर किसानों का धान खराब हो रही है। उनके हर बोरी का वजन कम हो चुका है। उन्होने कहा कि किसानों के नाम पर रोटी सेकने वाली कांग्रेस ने इस विपरीत समय में किसानों को कोई राहत नहीं दी है। यहां तक धान खरीदी की अंतर राशि भी किसानों के खाते में नहीं पहुंची जबकि कांग्रेस ने अप्रैल का वादा किया था । जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है, दारू बेचेंगे पर किसानों का धान नहीं खरीदेंगे। उससे किसानों में रोष साफ दिखाई दे रहा है । अपने खून-पसीने से धरती को सींचकर अन्न देने वाले हमारे अन्नदाताओं को उनका अधिकार देने की बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन पर बिना धान बिक्री ही पुराने कर्ज की वसूली करवा रहें है। जब किसानों का अभी तक धान बिका ही नही है तो वे सोसायटी का ऋण भुगतान कहाॅं से करेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा का हर व्यक्ति और कार्यकर्ता किसानों के साथ है । भूपेश सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हम किसानों की आवाज बुलंद करते रहेंगे और उनके साथ हो रहे अन्याय का पुरजोर विरोध करते रहेंगे । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि ईमानदारी से किसानों के नुकसान की भरपाई के साथ टोकनधारी किसानों का अविलंब धान खरीदी कर उन्हें अंतर राशि सहित भुगतान करें तथा नई फसल बुआई के लिए किसानों को बगैर कर्ज वसूली के खाद-बीज के लिए ऋण दें । Spread the love Post navigation कबीरधाम जिले में मई माह में प्रत्येक शुक्रवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक होगी पूर्णत: तालाबंदी, अनेक प्रतिबंध रहेंगे दो दिनों की लॉकडाउन में कबीरधाम जिले की सभी मदिरा दुकाने रहेगी बन्द