कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने अंजोर रथ को दिखाया हरी झण्डी।

जिले को अपराध मुक्त तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु आम जनता को जागरूक करने एवं बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशावृत्ति एंव बाल अपराधों के रोकथाम हेतू विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

कवर्धा,, कबीर क्रांति,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दिनांक 29/11/2020 को अंजोर रथ को हरी झण्डी दिखाकर जिले के आम नागरिकों को अपराधिक गतिविधियों से जागरूक करने रवाना किया गया। अंजोर रथ के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशावृत्ति एंव बाल अपराधों के रोकथाम हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान का शुरुआत किया गया है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं एवं बच्चों पर घठित होने वाले अपराध की रोकथाम के लिए महिलाओं तथा बच्चों को जागरूक कर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाना है, साथ ही चाईल्ड लाईन 1098 कबीरधाम की संयुक्त टीम द्वारा जिले में बाल अपराधों के रोकथाम एंव बच्चों के अधिकारों की जागरूकता के लिए विशेष अभियान अंजोर रथ के माध्यम से चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के बच्चों की विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु अंजोर रथ के माध्यम से गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी तथा कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम हेतु संपूर्ण जानकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाएगा कहा गया साथ ही बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के आम नागरिकों से अपील भी किया जाएगा की यदि किसी संस्थान में नाबालिक बालक बालिकाओं से किसी भी प्रकार का कार्य लिया जाता है, तो तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें ताकि उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके। आपराधिक गतिविधियों से बचाव के संबंध में विस्तार पूर्वक अंजोर रथ में लगे स्पीकर के माध्यम से जानकारी दिया जाएगा प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र एवं द्वितीय चरण में ग्रामीण इलाकों एवं वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को जागरूक करने का कार्य कबीरधाम पुलिस के द्वारा किया जाएगा कहा गया, तथा अंजोर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश यादव, चाईल्ड लाईन 1098 कबीरधाम से श्री एम. जाफ़र खान लोकपाल,श्री दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति, श्री चन्द्रकान्त एंव श्री उमाशंकर कश्यप केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, राधिका धुर्वे, महेश निर्मलकर, तेजकुमार, भगत राम यादव, खलेश्वर प्रसाद साहू, राजेश कश्यप टीम मेम्बर, रामलाल पटेल वालेंटियर, शहजादी, शशि कार्यकर्ता आस्था समिति के साथ सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।

Spread the love

You missed