कवर्धा

 कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पंदन अभियान के तहत जिले के 211 अधिकारी / कमर्चारियों को किये सम्मानित

 कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पंदन अभियान के तहत जिले के 211 अधिकारी / कमर्चारियों को किये सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं थाना कोतवाली एवं थाना बोड़ला, थाना चिल्फी जाकर जवानों का बढ़ाया हौसला।

नोवल कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) के मद्देनजर सराहनीय कार्य किये थे अधिकारी जवान

जवानों से उनकी समस्याएं पूछी गई तथा तत्काल उन्हें दूर किया गया।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री के0 एल0 धुव0 के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी व उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बीआर मंडावी तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.08.2020 को थाना कोतवाली व थाना बोड़ला में स्पंदन कार्यक्रम का आयोजन कर थाना कोतवाली तथा थाना बोड़ला जाकर थाना बोड़ला व थाना चिल्फी स्टाफ एवं 112 के कर्मचारियों को उनके द्वारा नोवल कोरोना वायरस कोविड 19 के महत्वपूर्ण ड्यूटी पर अलग अलग स्थानों में तैनात किया गया था जिन्होने लगातार कड़ी धूप में माह मार्च से अब तक डयूटी में तैनात रहकर कोरोना से लड़ने वा रोकथाम में उत्कृष्ठ कार्य किये थे जिसके फलस्वरूप उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किय गया । पुलिस अधीक्षक श्री के . एल . ध्रुव के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी जवानों को सम्बोधित करते हुए कहे कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ( कोविड 19 ) संकमण के चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सामान्य कर्तव्यों के अलावा कोरोना वायरस संकमण को रोकने के लिए जिले में लागू धारा -144 जा.फौ. / लाकडाउन में अपनी जान कि परवाह ना करते हुए सौपे गए कार्यों को आप सब के द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निर्वहन किया गया , जो निचित ही अत्यंत सराहनीय कार्य है जिससे आम जन में भी कबीरधाम पुलिस की छवि और बेहतर हुई है , तथा सभी के कार्यो की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना किया गया ।साथ यह भी जानकारी दिया गया कि कंटेनमेंट एरिया यथावत रहेगी पुलिस कि जवाबदारी भी यथावत रहेगी कोरोना माहामारी अभी समाप्त नहीं हुई है प्रत्येक पुलिस के अधिकारी जवानों को ध्यान में रखना है , साथ ही अब और गंभीरता से इस महामारी से बचाव के तरीकों को अपनाना हैं । तभी अपने साथ साथ आम जनों को शहर को और अपने परिवार को इस भयानक महामारी से सुरक्षित रख सकते है। कोरोना महामारी है इससे बचना अति आवश्यक है अगर थोड़ा भी लापरवाही किया गया तो निश्चित ही यह एक परिवार एक समाज और पूरे शहर और देश के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है कहा गया । सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.आर. मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोडला श्री अजीत ओगरे , थाना प्रभारी कोतवाली प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक निमीतेश सिंह, थाना बोड़ला निरीक्षक श्री संतराम सोनी थाना चिल्फी निरीक्षक श्री रमाकांत तिवारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिग को मेन्टेन करते हुए मास्क लगाकर उपस्थित रहे ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button