कवर्धादुर्ग

दिव्यांग अभिनय को मिला व्हीलचेयर,बहन के कन्धे पर सवार होकर नहीं जाना पड़ेगा स्कूल

दिव्यांग अभिनय को मिला व्हीलचेयर,बहन के कन्धे पर सवार होकर नहीं जाना पड़ेगा स्कूल

पंडरिया-ब्लाक के प्राथमिक शाला कोयलारी कांपा में अध्ययनरत छात्र अभिनय जांगड़े,पिता वीरेंद्र जांगड़े दोनों पैर से चलने में अक्षम होने तथा उसे अपनी बहन के कंधे में स्कूल जाने की खबर सामने आई थी।जिसे कलेक्टर अवनीश शरण ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जिलापरियोजना अधिकारी को व्हील चेयर उपलब्ध कराने निर्देशित किया था,तथा बुधवार कू ही व्हीलचेयर विद्यालय भेज दिया गया था।बच्चे के बाहर होने के कारण  व्हील चेयर बच्चे को नहीं दिया जा सका था।शनिवार को बच्चे के विद्यालय आने पर जिला परियोजना  द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया। साथ में बच्चे को कॉपी व पेंसिल सहित 500 रुपये नकद राशि पेंट खरीदने के लिए दिया गया। अब व्हील चेयर मिलने पर उन्हें अपनी बहन वर्षा जांगड़े के कंधे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा,बल्कि बहन उसे आसानी से व्हील चेयर में विद्यालय ले जा सकेगी। व्हीलचेयर मिल जाने से अब दोनों भाई-बहन की राह आसान होगी। एपीसी संतोष साहू,राजेन्द्र सोनी,मोहन राजपूत,संकुल प्रभारी तिरिथ राम साहू,बच्चे के पिता वीरेंद्र जांगड़े ,सरपंच लाला राम साहू,सचिव संतराम बारमते,जनभागीदारी अध्यक्ष रामकुमार डाहीरे,विद्यालय के शिक्षक सुखदेव सिन्हा, मंजिता राजपूत,भरत राठौर उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button