मध्यप्रदेश

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी हुआ कोरोना, शिवराज सिंह चौहान हुए होम आइसोलेट, और लोगों को भी जांच कराने के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी हुआ कोरोना, शिवराज सिंह चौहान हुए होम आइसोलेट, और लोगों को भी जांच कराने के दिए निर्देश
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं दरअसल बुधवार को भोपाल में कोविड टेस्टिंग में 157 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसमें सरकार के एक कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे. मंत्री ने बुधवार को ही भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में दूसरे मंत्रियों के साथ हिस्सा लिया था.
टेस्ट नतीजे सामने आने के बाद वो भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि वो asymptomatic हैं यानी उनमें वायरस होने के कोई लक्षण नहीं हैं. बस उन्हें गले में खराश महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्होने अपना टेस्ट कराया. नतीजे पॉजिटिव निकले तो उन्होंने एहतियातन अस्पताल में भर्ती होना बेहतर समझा. कैबिनेट मंत्री ने उन सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने को कहा है, जो उनके संपर्क में आए हैं.
ग्वालियर-चंबल इलाके से आते हैं और मार्च में कांग्रेस की महज 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार को गिराने में उनकी भी भूमिका रही थी. पिछले हफ्ते ही उन्होंने अपने गृहनगर में अपने हजारों समर्थकों के बीच रैली की थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के सभी मंत्रियों का कोरोनावायरस किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए
उनके कोरोना पॉजिटिव होने के अलावा इसके पहले राज्य में चार बीजेपी विधायक और तीन कांग्रेस विधायक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं.
 मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने कहा है कि मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हों वो तुरंत अपनी जांए करवाए। इसके पहले उनके मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे, साथ ही उनके स्टॉफ के कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button