भोरमदेव पदयात्रा स्थगित

भोरमदेव पदयात्रा स्थगित
कवर्धा, । अपर कलेक्टर श्री जे.के. धु्रव ने बताया कि प्रतिवर्ष सावन माह के प्रथम सोमवार को होने वाले भोरमदेव पदयात्रा को कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के उपायों को विशेष रूप से ध्यान रखते हुए स्थगित किया गया है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव महराजपुर में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए पांच अगस्त एवं छठवीं प्रवेश में प्रवेश के लिए सात अगस्त को परीक्षा
कवर्धा कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय शासकीय कन्या शिक्षा परिसर भोरमदेव, महराजपुर में कक्षा छठवीं और कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा दिनांक सात एवं 10 जुलाई 2020 को स्थगित किया गया है। इस चयन परीक्षा कक्षा नवमीं के लिए पांच अगस्त एवं कक्षा छठवीं के लिए सात अगस्त 2020 को आयोजित किया जाएगा।



