राजीव गांधी शिक्षा मिशन जिला कबीरधाम में 18 लाख 52 हजार रुपये की राशि गबन का मामला सुर्खियों में आने पर 6 माह बाद राजीव गांधी शिक्षा मिशन के खाते में पुनः जमा।किया गया, अगर ,दोषियों केेे खिलाफ कार्रवाई नहीं किया गया तो यह प्रकरण कोर्ट में जायेगा,,,,,,,प्रकाश वर्मा

राजीव गांधी शिक्षा मिशन जिला कबीरधाम में 18 लाख 52 हजार रुपये की राशि गबन का मामला सुर्खियों में आने पर 6 माह बाद राजीव गांधी शिक्षा मिशन के खाते में पुनः जमा।किया गया, अगर ,दोषियों केेे खिलाफ कार्रवाई नहीं किया गया तो यह प्रकरण कोर्ट में जायेगा,,,,,,,प्रकाश वर्मा
जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा एवं महासचिव श्री डी.एन योगी ने बताया कि कार्यालय जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन कबीरधाम भ्रष्टाचार का गढ बन चुका है उसकी राशि का आहरण और बंदरबांट करने में अधिकारी कर्मचारी सभी शामिल हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 18 लाख 52 हजार भुगतान हेतु आदेशित किया गया। जिसका उल्लेख जारी चेक पंजी में है। तथा जिला शिक्षा अधिकारी ने इस राशि को अपने पत्र क्रमांक-1218 दिनांक-16-12-2019 के द्वारा श्री महेश कुमार के खाता क्रमांक-113910032404 देना बैंक कवर्धा वर्तमान में बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरित करने हेतु शाखा प्रबंधक को आदेशित किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कलेक्ट्रेट ब्रांच से देना बैंक को 18 लाख 52 हजार रु ट्रांसफर करने हेतु बैंक स्टेटमेंट दिया गया है। इस प्रकार से राजीव गांधी शिक्षा मिशन के शासकीय राशि को एक (महेश कुमार) के खाते में अंतरित किया गया। जो शासन के द्वारा न ही निर्माण एजेंसी है न ही अधिकृत व्यक्ति है। इस राशि 18 लाख 52 हजार रु, को विभिन्न किश्तों में महेश कुमार व्यक्ति के द्वारा दिनांक-20-12-2019 से दिनांक-31-12-2019 के बीच विभिन्न किस्तों में आहरित कर लिया गया। चूंकि यह आहरण व्यक्तिगत खाते से आहरण की गई है। अतः संबंधित के खाते का परिक्षण कर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के 18 लाख 52 हजार रु, का सीधे-सीधे गबन कर इस विभाग के सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी के द्वारा राशि हजम कर लिया गया था। जो कि जाँच का विषय है। मामला सुर्खियों में आने के 6 महीने के बाद ,राशि जमा कर दी गई है। इस संबन्ध में उक्त अनुसार भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्री माननीय मो. अकबर एवं अन्य अधिकारियों से की गई है। भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न किया जाना अनेकों सन्देहों को जन्म देता है। वर्तमान में आज भी यही अधिकारी कर्मचारी उसी कार्यालय में पदस्थ रहते हुए अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर रहें है। चूंकि जिला प्रेस क्लब ने मंत्री महोदय से पुलिस द्वारा सूक्ष्म जाँच किये जाने की मांग की है। इस गबन प्रकरण को गम्भीरता से शासन ने नहीं लिया तो सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा,,प्रकाश वर्मा
डी एन योगी एवं प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाया है कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक की पूर्व में वन मन्त्री मोहम्मद अकबर को एक अन्य मामले की शिकायत की गई थी। जिसमे कार्यवाही हेतु वन मंत्री महोदय के द्वारा कलेक्टर को लेख किया गया था। जिसे अवनीश शरण कलेक्टर ने टी. एल की बैठक में 403 नम्बर पर रखा गया था। नियमानुसार कार्यवाही किये बिना ही उक्त मामला कोअवनीश शरण कलेक्टर द्वारा विलोपित कर दिया गया जो जांच का विषय है जिससे प्रतीत होता है। राशि गबन करने के लिये पूर्व नियोजित कार्यक्रम था।उक्त प्रकरण में संलिप्त लोगों का नारकोटेस्ट कराया जाय तो ये अधिकारी कर्ममचारी कबीरधाम जिला एवं छत्तीसगढ़ मे मुंंह दिखाने लायक ,नहीं रह जायेंगे ये सभी के सभी जेेल मे रहेंगे ,आप बच के कहाँ जाओगे, इस प्रकरण के मास्टरमाइंड के खिलाफ कबीर क्रांति के केमरे मे पल पल कि खबरे लोडिंग हो रही है,



