क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी द्वारा

कवर्धा :- पंडरिया विधानसभा के ग्राम देवरी में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी, साथ मे श्री सचिदानंद केशरवानी जी, पूर्व सरपंच पोखराज चंद्रवंशी, श्री शिवचरण धुर्वे जी सरपंच ग्राम पंचायत लोचन् पूर्व सरपंच श्री गोविनद साहू जी जल्लु चंद्रवंशी जी एवं ग्राम देवरी के समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में पुरुष्कार वितरण किया गया।
पुरुष्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नीलू चंद्रवंशी जी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है।
प्रथम पुरुष्कार विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर जी द्वार ग्राम सैहमालगी की खिलाड़ियों को 20 हजार रु नगद एवं शील्ड द्वितीय पुरुष्कार ग्राम देवरी के खिलाड़ियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशीजी के द्वारा 11 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया।


