_महामारी के दौर में आदिवासियों की सुरक्षा के साथ समझौता_ _प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली बीमा की सुविधा समाप्त_ _संचालक मंडल के सदस्य ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी_ _तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को मिले बोनस और बीमा की सुरक्षा: यज्ञदत्त शर्मा_

यज्ञदत शर्मा, संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनों पज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर
_महामारी के दौर में आदिवासियों की सुरक्षा के साथ समझौता_
_प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली बीमा की सुविधा समाप्त_
_संचालक मंडल के सदस्य ने लिखी राहुल गांधी को चिट्ठी_
_तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को मिले बोनस और बीमा की सुरक्षा: यज्ञदत्त शर्मा_
अनीश राजपूत
कबीर क्रांति_बालोद: कोरोना जैसी महामारी के समय में कांग्रेस सरकार प्रदेश के गरीब आदिवासी परिवारों का हक मारने में लगी हुई है। राज्य में सत्तासीन होने के महज डेढ़ साल में ही कांग्रेस की सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सुरक्षा के हक से वंचित कर दिया है। प्रदेश में नई सरकार आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पहले से चली आ रही बीमा योजना की सुविधा अब संग्राहक और आदिवासी परिवारों को नहीं है। छतीसगढ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के संचालक होने के नाते अपनी नैतिक जिम्मेदारी बताते हुवे यज्ञदत्त शर्मा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को पत्र लिखकर आदिवासी संग्राहक परिवारों को बोनस तथा सुरक्षा के लिए बीमा योजना की सुविधा की मांग की है। लगातार मजदूरों को नगद राशि की बात करने वाले राहुल गांधी को पत्र लिखकर प्रदेश में चल रहे आदिवासी अन्याय योजना पर विराम लगाने की बात कही गई है।_
_◆तेंदूपत्ता संग्राहक तथा आदिवासी परिवारों को बीमा योजना की सुविधा नही◆_
_राज्य की बड़ी आबादी जो आदिवासी वनोपज संग्राहक परिवारों की है। लगभग 16 लाख परिवार सहकारी समितियों के माध्यम से लघु वनोपज का संग्रहण कार्य करते हैं। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से एक भी बीमा योजना की सुविधा इन संग्राहक तथा आदिवासी परिवारों को नहीं है।_
_◆पूर्ववर्ती सरकार में बीमा योजना के माध्यम से बड़ी सहायता राशि का था प्रावधान◆_
_पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया की दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपए की सहायता राशि संग्राहक परिवार को मिलती थी। गरीब आदिवासी परिवारों को अन्य बीमा योजनाओं के माध्यम से भी सहायता राशि के प्रावधान थे। 900 समिति प्रबंधकों तथा 10000 फङ मुंशीयों की बीमा योजना का भी नवीनीकरण नहीं कराया गया है।_
_◆वर्तमान सरकार चला रही आदिवासी अन्याय योजना, 500 करोड़ रुपए का बोनस वितरण बाकी◆_
_पत्र के माध्यम से से यज्ञदत्त शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया है कि, वनोपज संग्राहकों का साल 2018 और 2019 का लगभग 500 करोड़ रूपए से भी अधिक राशि का बोनस वितरण बाकी है।_
_◆सरकार बोल रही झूठ, नवीनीकरण नही इसीलिए बीमा की योजना बंद◆_
_नवीनीकरण नहीं कराये जाने के कारण योजनाए बंद कर दी गई है। जबकि बताया यह जा रहा की केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। यह सही है कि नई योजना बंद है परंतु संघ पुरानी योजना में शामिल था। इसके लिए बीमा कंपनी की ओर से बाकायदा पत्राचार भी हुआ है।_
_◆समूह बीमा योजना पहले चलाई और अब प्रीमियम की तुलना में कम दावा राशि का हवाला देकर योजना बंद◆_
_पत्र के माध्यम से राहुल गांधी को बताया गया कि, पहले की समूह बीमा योजना जिसे वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने चलाया भी लेकिन उक्त योजना भी 22 मई 2020 को बंद कर दी गई है। बहुत ही गंभीर गलत आधार इसे बंद करने का बताया जा रहा है कहा जा रहा है कि, प्रीमियम की तुलना में कम दावा राशि के प्रकरणों के चलते योजना बंद कर दी गई है।_
_◆बीमा सुरक्षा का विषय लाभ हानि का नहीं, जताई आपत्ति◆_
_संचालक यज्ञदत्त शर्मा ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में राज्य में बीमा योजनाओं को बंद करने के आधार आपत्ति जताते हुवे कहा है कि, बीमा योजना बंद करने का आधार प्रीमियम की तुलना में कम दावा राशि बताया जा रहा है। ऐसा कहना घोर आपत्तिजनक है, बीमा सुरक्षा के लिए होता है। सिर्फ दावा लेने के लिए किसी के मरने की कामना तो नहीं की जा सकती है।_




