कवर्धा के हाईटेक डिलीवरी एप्लिकेशन चिनुगोली को राष्ट्रीय स्वावलंबन पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

कवर्धा,, कबीर क्रांति,,कोरोना के संक्रमण के कारण जहां पूरे देश मे लोगो का व्यापार और रोजगार छीन गया और लोग आर्थिक तंगी की भयानक समस्या से घिर गए वही दूसरी ओर कवर्धा में चिनुगोली नाम से संचालित एप्लिकेशन काम करता रहा जिसने ना केवल लोगो को घर बैठे ही उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराता रहा साथ ही कवर्धा के लोगो को इस माध्यम से रोजगार भी प्रदान करता रहा , इस एप्लिकेशन के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से सैकड़ो लोगो को रोजगार मिला है । और इस एप्लिकेशन के माध्यम से 4000 से ज्यादा लोगो को घर बैठे जरूरत के सामान का लाभ प्रदान किया गया ।
स्वयं के श्रम और योजना से किये गए इस कार्य को लेकर चिनुगोली को स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के अर्थ एवं रोजगार सृजक सम्मान कर्यक्रम के अंतर्गत दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय स्वावलंबन सम्मान से सम्मानित किया गया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख लेखराम चंद्रवंशी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है और चिनुगोली से जुड़े कार्यकर्ता, लोकल स्टोर संचालक सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है ।

Spread the love

You missed