जनपद अध्यक्ष बनने के बाद अपने जनपद क्षेत्र के आठो गांवों में पहुंच लोगो का जताया आभार…ग्रामीणो ने भी तिलक लगाकर किये भव्य स्वागत

बालोद- बालोद जनपद अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू अपने जनपद क्षेत्रो में आभार रैली निकालकर लोगो के बीच पहुंची. तो वहीं क्षेत्र के लोगो ने जनपद अध्यक्ष को अपने बीच पहुंचने पर जोर शोर से स्वागत किये. इस आभार रैली में जहां प्रेम लता साहू के बीच पहुंचे तो लोगो ने स्वागत के दौरान गांव की समस्याएं भी इनके समक्ष रखे तो वही प्रेम लता साहू ने लोगो को आश्वस्त किये कि उनके जनपद क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्य के लिए काम करेंगे साथ ही क्षेत्र में विकासकार्यो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व ग्रामीण व पंचायत विकास मंत्री सहित जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्राथमिकता के साथ गांवों की समस्याओं से अवगत करा उसे दूर कराने फंड की मांग करेंगे साथ प्रेम लता साहू ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता बनाये रखने व अपने जनपद क्षेत्र के सभी गांवों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के तथा इन एकत्र कचरों से खाद निर्माण के प्रोजेक्ट पर भी उच्चाधिकारियों व प्रदेश मंत्रीगण से चर्चा करने की बात कही

प्रतिद्वंद्वी ने भी जीत पर दी बधाई

जनपद अध्यक्ष से पहले जनपद सदस्य चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे द्रोपदी विश्वकर्मा के घर पहुंची जनपद अध्यक्ष ने द्रौपदी विश्वकर्मा से भी मुलाकात की तो वही द्रोपदी विश्वकर्मा ने उन्हें इस जीत पर बधाई देते हुए आगे अपने पूरे जनपद क्षेत्र के विकाश पर काम करने की बात कही

जनपद अध्यक्ष बनने के बाद प्रेमलता साहू सुबह से ही अपने जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 गांवों में लोगो के बीच पहुंच उनके स्वागत का अभिवादन किये साथ ही लोगो को उनपर विश्वास दिखाकर इस क्षेत्र से विजयी बनाने पर आभार व्यक्त किये

Spread the love

You missed