बालोद

बालोद जिला महिला मोर्चा ने किया भूपेश बघेल व किरनमयी नायक का पुतला दहन ,पुलिस से हुई भाजपा की जबरदस्त झुमाझ्टकी

बालोद जिला महिला मोर्चा ने किया भूपेश बघेल व किरनमयी नायक का पुतला दहन ,पुलिस से हुई भाजपा की जबरदस्त झुमाझ्टकी

अनीश राजपूत कबीर क्रांति

बालोद-छत्तीशगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डे के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के द्वारा महिलाओ एवं लड़कियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने शहर के विभिन्न चौक होते हुवे पुराना बस स्टेशन में किरणमयी नायक और प्रदेश के मुखिया असंवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को महिला वर्ग विरोधी बताते हुए प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगने कहा
भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर ने प्रदेश सरकार और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में महिला आयोग के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर आसीन आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने महिलाओं और लड़कियों के लिए ओछी और दूषित मानसिकता का परिचय देते हुए उनके चरित्र हनन का प्रयास किया है एक महिला होने के बावजूद उनकी महिलाओं को लेकर दिए गए बयान जिसमे उन्होंने कहा था कि अधिकांश मामलों में लड़कियां स्वयं अपनी मर्जी से लिव इन मे रहती है और स्वयं ही बात बिगड़ने पर रेप का केस दर्ज करा देती है ,उनके इस बयान से यह स्पष्ट हो जाता है कि महिलाएं ही स्वयं गलत होती है | एक महिला होने के बावजूद लड़कियों का चरित्रहनन करने वाली किरणमयी नायक को इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही है | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद और प्रदेश की दिग्गज भाजपा नेत्री सरोज पांडे जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करके महिलावर्ग का अपमान करने में कोई कसर नही छोड़ी है दो वर्ष पूर्व सुश्री पांडे ने प्रदेश की लोकसंस्कृति की परिचायक सुआ नृत्य का आयोजन कर प्रदेश की महिलाओं को एकता के सूत्र में पिरोकर एक ऐतिहासिक आयोजन किया था जिस पर आज प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल बदलापुर की राजनीति करते हुए सांस्कृतिक आयोजन को कमर मटकाना सम्बोधित कर रहे है | ज्ञात है कि रक्षाबंधन पर्व पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोजपाण्डे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रक्षासूत्र भेजते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र का पालन करते हुए महिला हित मे प्रदेश में शराबबंदी का उपहार मांगा था जिसे कांग्रेस की सरकार आज तक पुरा नही कर पाई है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नियंत्रण कांग्रेस के नेताओ और समर्थकों पर नही रह गया है और प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगड़ी हुई हालत किसी से छुपी नही है भुनेश्वरी ठाकुर ने पिछले कुछ महीने में प्रदेश के विभिन्न जगहों पर लगातार हुई बलात्कार और अपहरण की घटनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में पिछले 2 वर्ष में छत्तीशगढ़ अपराधों का गढ़ बन गया है और महिलाओं में भय का वातावरण व्याप्त है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को अपने अमर्यादित बयान के लिए प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगना चाहिए और राज्य में जिन जगहों पर महिलाओं की अस्मत लूटी गई है उन पर अत्याचार हुए उन्हें न्याय दिलाने की वकालत करनी चाहिए | महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पुतला दहन के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव,जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित चोपडा,कमलेश सोनी,नंदिनी धाक,कीर्तिका साहू,शरद ठाकुर,संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी,नीतू सोनवानी,अंबिका यादव,प्राची ललवानी,सरोज गंगबर,पूनम साहू,महेश्वरी ठाकुर व भाजपा,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे

Spread the love

Related Articles

Back to top button